
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक को पकड़ लिया। युवक प्रशांत जायसवाल (21) पुराना बस स्टैंड का रहने वाला है। शनिवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के वह लड़कियों के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई।
मामले पुलिस ने प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि सनरूफ खोलकर मस्ती करने वाली युवतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें समझाश देकर छोड़ दिया।
सनरूफ खोलकर डांस कर रही थीं युवतियां
जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। वह कभी इधर गाड़ी लहराता तो कभी उधर। इसी दौरान 2 युवती सनरूफ खोलकर मस्ती करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रशांत जायसवाल (21) के खिलाफ कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान प्रशांत ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।