
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान माना में 33.2°C दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20°C रहा।
इस समय बारिश के पीछे एक साथ कई मौसम सिस्टम सक्रिय हैं। इसके असर से प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। मानसून ट्रफ, कम दबाव के क्षेत्र से जुड़ी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी के पास बना चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ में नमी पहुंचा रहे हैं। इसके चलते अगले दो दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।