तंबाकू खाने से मना करने पर 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पांचवी के छात्र ने आत्महत्या कर ली। बच्चे को पिता ने तंबाकू खाने को लेकर उसे डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर 12 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली।

मामला बगीचा थाना इलाके के ग्राम पंचायत छिछली के खोमरापाठ गांव का है। जानकारी के मुताबिक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पढ़ाई करता था। छात्र मुकेश घर के एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेले सोया था। जब सुबह वह नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की की ओर देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चा घर के ही खिड़की में फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। बच्चे की मौत हो चुकी थी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे ने खिड़की में लगी रॉड में रस्सी से फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चे काे कुछ दिन पहले उसके पिता ने तंबाकू खाने से मना किया था, जिससे कारण बच्चा नाराज था। फिलहाल, बगीचा थाना क्षेत्र की चाैकी पण्ड्रापाठ पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Exit mobile version