पैसे के विवाद में 20 वर्षीय प्रेमी ने की 40 वर्षीय प्रेमिका की गला रेतकर हत्या

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतारा गया। मृतिका का नाम इमराना था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान है।

जानकारी के मुताबिक घटना मुर्रा भट्टी लोधिपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायपुर पुलिस को जांच में पता चला कि इमराना और आरोपी सुलतान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

सुलतान ने कुछ रुपये रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर आज सुबह दोनों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुलतान ने धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांज में जुट गई है।

Exit mobile version