जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के 5 आतंकी मारे गए

Chhattisgarh Crimes

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में शुक्रवार को 5 आतंकी मारे गए। पांचों आतंकी लश्कर ए तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) के बताए जा रहे हैं। 16 नवंबर की शाम कुलगाम के सामनू इलाके सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।

इस ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलीट स्पेशल फोर्स यूनिट), CRPF और राज्य पुलिस शामिल थी। एनकाउंटर करीब 19 घंटे तक चला। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे से जारी एनकाउंटर खत्म हो गया है। 5 आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों की बॉडी ड्रोन कैमरा के जरिए देखी गई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि, पांचों आंतकी जिस घर में छिपे हुए थे, क्रॉस फायरिंग के दौरान उसमें आग लग गई।

Exit mobile version