6 टीआई, 4 एसआई और 2 एएसआई इधर से उधर

कवर्धा। प्रदेश में इन दिनों विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी बीच कवर्धा एसपी शलभ कुमार सिंन ने 12 थाना प्रभारियों को इधर उधर किया है। कुछ दिन पहले ही कवर्धा में हुए दुष्कर्म के मामले ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी थी। जिसके बाद बीजेपी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया था। जिले में बढ़ते अपराध और मादक पदार्थ के तस्करी पर नियंत्रण पाना कारगर साबित हो सकता है। जिसके लिए एसपी शलभ सिन्हा ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

ज्ञात हो कि दीपावली के पहले ही पुलिस विभाग में भारी मात्रा में फेर बदल किया गया था। जिसके बाद अब एसपी शलभ सिन्हा ने अपने जिले में थाना प्रभारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। ट्रंसफर लिस्ट में 12 पुलिस अधिकारीयों के नाम शामिल है।

Chhattisgarh Crimes

Exit mobile version