बीयर से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिरी बोतल बटोरने लगी होड़

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मुख्य चौक में एक बीयर से भरी ट्रक अनियंत्रित हो गई। ट्रक में रखी बियर की लगभग 25 पेटी नीचे सड़क पर गिर गई।

जिसके बाद बोतलों को लूटने के लिए लोगों में होड़ लग गई। आसपास के लोग बीयर की बोतल लेकर भागे। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बोतल अपने हाथ में लेकर खड़े हैं ,तो कुछ बोतल लेकर मौके से चलते बने हैं।

ट्रक बीयर से भरी थी इसे बिलासपुर से कोरबा लेजाया जा रहा था

बीयर से भरी ये ट्रक बिलासपुर से कोरबा आ रही थी। चालक ने बताया की ब्रेकर के चलते ये घटना हुई है। कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

काफी मशक्कत के बाद हटी भीड़

दुर्घटना की वजह से कई बीयर की बोतलें सड़क पर टूटी-फूटी पड़ी रही सड़क पर बियर बह गया। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन के कारण काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य किया।

https://lalluram.com/wp-content/uploads/sites/4/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-07-at-11.01.18.mp4

Exit mobile version