बालको प्लांट के मलबे में दबने से नाबालिग ने तोड़ा दम

Chhattisgarh Crimes

कोरबा. बालको प्लांट से निकलने वाले मलबे में दबने से नाबालिग की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही बालको प्रबंधन और बालको पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि, बालको पावर प्लांट से निकलने वाले मलबे को बेलगिरी बस्ती के पास डंप किया जा रहा है. जहां नाबालिग मलबे से लोहा निकालने आया था. इसी दौरान हाइवा से मलवा गिराते समय 16 वर्षीय नाबालिक चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मलबे से लोहा निकालने के लिए बस्तीवासियों का मेला लगता है. पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

Exit mobile version