आज रिटायर हो रहे अमिताभ जैन…पिंगुआ बन सकते हैं CS

Chhattisgarh Crimes मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 जून की शाम अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए। CM और राज्यपाल की मुलाकात मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट से एक दिन पहले हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर IAS मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए जा सकते हैं।

इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

पिंगुआ के नाम पर बन सकती है सहमति

प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर IAS अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाने की सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा ये भी है कि इस डेवलपमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी होगी।

मनोज पिंगुआ हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से अब यह बात तय मानी जा रही है कि पिंगुआ मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।

Exit mobile version