पहलगाम हमले को लेकर बड़ा खुलासा
सुरक्षा एजेंसियो ने पहलगाम हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक ऐसी जानकारी पहले से थी कि आतंकी साउथ कश्मीर में किसी पर्यटक स्थल को निशाना बना सकते हैं. सुरक्षा एजेंसी के हवाले से इस इनपुट में यह भी कहा था कि आतंकी गैर कश्मीरी को मजहब के नाम पर निशाना बना सकते हैं. सुरक्षा एजेंसी में यह भी बताया है कि आतंकियों नहीं इस जगह की पहले रेकी की थी. ओवरग्राउंड सपोर्ट की मदद से आतंकी यहां हथियार पहुंचाने में सफल हुए हैं.
किसी भी बात से न डरें पर्यटक- पहलगाम के पूर्व विधायक
पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पहलगाम के पूर्व विधायक और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हमें लगा था कि सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है. हमें उम्मीद है कि सरकार इस घटना की तह तक जाएगी और पता लगाएगी कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है… मैं पर्यटकों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी बात से न डरें, हम उनकी मदद के लिए यहां हैं…”
आतंकवादी खुद नहीं बनते, बनाए जाते- कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह
पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा, “आतंकवादी मानसिकता के तहत आसान लक्ष्यों पर हमला किया जाता है. आतंकवादी खुद नहीं बनते, उन्हें बनाया जाता है.”
आतंकवादी खुद नहीं बनते, बनाए जाते- कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह
पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा, “आतंकवादी मानसिकता के तहत आसान लक्ष्यों पर हमला किया जाता है. आतंकवादी खुद नहीं बनते, उन्हें बनाया जाता है.”
‘पर्यटकों में डर का माहौल…’
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. इस तरह की घटनाओं से पर्यटकों में डर का माहौल पैदा होता है. आतंकवादियों को मार गिराना चाहिए.”