
इस साल 60 हजार प्लांट लगाने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 में 60,000 और 2026-27 में 70,000 सोलर पावर प्लांट की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में 180 करोड़ एवं 2026-27 में 210 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।
ऐसे मिलेगी सहायता
प्लांट- केंद्र से- राज्य से-कुल
1 किलोवाट प्लांट- 30,000- 15,000- 45,000
3 किलोवाट प्लांट – 78,000- 30,000- 1,08,000
घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
सीएसपीडीसीएल इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी होगी और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे लागू करेगी। कंपनी इस योजना के संचालन के लिए एक अलग बैंक खाता खोलेगी, जिसमें सब्सिडी की राशि रखी जाएगी और उसका हिसाब-किताब किया जाएगा। राज्य वित्तीय सहायता उन घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से दी जाएगी जिनके सोलर प्लांट का ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद हुआ है।
शहीद के परिजनों को किसी भी विभाग में मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति
कैबिनेट ने शहीदों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के नियमों में भी बदलाव किया है। कैबिनेट ने शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वाेच्च बलिदान को ध्यान में रखते हुए अनुकम्पा नियुक्ति के लिए जारी एकजाई पुनरीक्षित निर्देश-2013 की कंडिका 13 (3) में संशोधन करते हुए निर्णय लिया है।
साजा के बेलगांव में 100 एकड़ में बनेगा उद्यानिकी विश्वविद्यालय
कैबिनेट ने साजा के बेलगांव में उद्यानिकी विश्वविद्यालय शुरू करने का रास्ता खोल दिया है। उद्यानिकी महाविद्यालय (उद्यानिकी विश्वविद्यालय) की स्थापना के लिए बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत बेलगांव में राजगामी संपदा की 94.290 हेक्टेयर भूमि में से 100 एकड़ भूमि उद्यानिकी विभाग को निःशुल्क प्रदान करने का निर्णय लिया गया।