
दक्षिण छत्तीसगढ़ के मध्य द्रोणिका के असर के चलते जिले के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। मौसम विभाग की माने तो द्रोणिका के असर के चलते जिले के कुछ हिस्सों में आने वाले दो दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पिछले हफ्ते बदले हुए मौसम में उत्तर छत्तीसगढ़ व दक्षिण के कुछ स्थान बारिश से तर हो गए थे। जमकर ओले भी बरसे थे, हालांकि इस बार ऐसी संभावना नहीं है।
देखें तापमान
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा रहा। बादल छाने के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि राजनांदगांव में पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। 2 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।