अमित जोश एनकाउंटर केस, 3 सदस्यीय टीम करेगी जांच

Chhattisgarh Crimes

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की है। वहीं अमित ने 6-7 बार गोली चलाई है। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंसी। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। मॉनिटरिंग सिटी ASP सुखनंदन राठौर कर रहे हैं।

CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर के बाद क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया है। घटना स्थल पर ब्लड के सैंपल, आरोपी के कपड़े और अन्य सामानों को जुटाया गया। FSL के डॉक्टर मोहन पटले ने सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

पुलिस की गाड़ी से निकली बुलेट

CSP ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट को जब्त किया है। इसके अलावा अमित जोश के गन से फायर बुलेट पुलिस की गाड़ी में धंसी थी। पुलिस ने उस बुलेट को भी बरामद किया है। सभी बुलेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version