अतीक-अशरफ मर्डर: तीनों हमलावरों को नैनी जेल से इस जगह शिफ्ट किया गया, बेटा अली दे रहा था मारने की धमकी

Chhattisgarh Crimes

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद का बेटा अली इन हमलावरों का विरोध कर रहा था और मारने की धमकी दे रहा था। हमलावरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। खबर ये भी है कि अली रो रहा है और चिल्ला रहा है।

 

Exit mobile version