अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हमला, दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। सरकण्डा साइंस कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज दो भाईयो ने नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रमिल शर्मा के गले पर बिजली का तार लपेटकर मारने का प्रयास किया मौके पर मौजूद अन्य लोगो ने प्रमिल शर्मा को हमलावरों से छुड़ाया और दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी सरकण्डा पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है ।

निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमणकारियो के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम अरपा पार साइंस कालेज के आस पास अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर नजर आयी। इस दौरान दो भाइयों ने प्रमील शर्मा के गले में बिजली का तार लपेटकर गला घोटने का प्रयास किया। लेकिन निगम कर्मचारियों के प्रयास से आरोपियों से किसी तरह प्रमील शर्मा को बचाया गया। निगम कर्मचारी प्रमील शर्मा और अन्य लोगों ने सरकन्डा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया।

सरकन्डा थाना प्रभारी फैजूल होदा शाह ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 186 332 353 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। आरोपी गोल्डी गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता, भावेश गुप्ता पिता गोरेलाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version