स्कूली बच्चों से भरी ऑटो खेत में पलटी, मची चीख-पुकार, 3 बच्चे घायल 

Chhattisgarh Crimes

कोंडागांव. जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम आलोर के पास स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो नियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में 3 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं. जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में लाया गया है. ऑटो में सवार बाकी बच्चे सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार होकर ग्राम झाटीबन से 11 बच्चे बड़ेडोंगर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल जा रहे थे, स्कूल जाने के दौरान आलोर हाईस्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई.

ऑटो के चालक ने बताया की सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ऑटो खेत में पलट गई. बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी बच्चे बड़ेडोंगर के DAV पब्लिक स्कूल LKG और UKG के बच्चे हैं, जिनकी आज परीक्षा थी. परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, फिलहाल घायल बच्चों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है.

Exit mobile version