सुपेबेडा गॉव से लगे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक की मौत, दूसरा चोटिल

Chhattisgarh Crimes

देवभोग। देवभोग थानांतर्गत सुपेबेडा और सेनमुड़ा मार्ग के बीच मोड़ पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक 17 साल के किशोर युवक की मौत हो गईं। वही ऑटो चालक को मामूली चोटें आई। मामले में सूचना पर पहुँची देवभोग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करवाकर पीएम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया हैं। वहीं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने को लेकर चालक के खिलाफ धारा 304(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रकरण में ले लिया हैं।

देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि ओड़िसा के कुछ लोग अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सुपेबेडा आए थे। इस दौरान परसन नायक(30) और अरविंद बेसरा महिलाओं को लेने के लिए जयपाटना से सुपेबेडा आने के लिए निकले थे। इसी दौरान जैसे ही ऑटो गॉव से आधे किलोमीटर दूर मोड़ के पास पहुँची तो चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे लगे खेत के छोटे से टीले से टकरा गई। टीले से टकराने के बाद ऑटो अरविंद के ऊपर से होते हुए पलट गई। वहीं मौके पर ही अरविंद ने दम तोड़ दिया। जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Exit mobile version