बागबाहरा क्षेत्र में स्कूटी चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक सहित 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
बागबाहरा थाना अजय सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी अशोक सोनवानी निवासी पोटरपारा बागबाहरा ने अपनी स्कूटी वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच की गई। संदिग्ध लोगो की पता तलाश कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि तरुण मांझी और एक अन्य को प्रकरण से संबंधित स्कूटी के साथ देखा गया है, सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा तरुण मांझी, निवासी बागबाहरा और 1 अन्य को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें उनके द्वारा प्रार्थी के स्कूटी वाहन को चोरी किया जाना स्वीकार किया।विवेचना दौरान आरोपी तरुण मांझी के साथ अपराध के सह आरोपी का अवयस्क होना पाया गया, जो कि आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित स्कूटी वाहन कीमत 40 हजार रुपए जब्त कर थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।