घटना घरेलू विवाद के कारण हुई। हत्या के बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमॉर्टम अगले दिन यानी शुक्रवार को किया जाएगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय आरोपी के बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने पिता को आत्महत्या करने से बचाया।