बस्तर जिले में पहले दोस्ती, प्यार फिर शादी का वादा कर रेप करने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पहले दोस्ती, प्यार फिर शादी का वादा कर रेप करने का मामला सामने आया है। जब गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। शादी के लिए मना कर दिया। अब युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम विनोद कश्यप (22) है। ये परपा इलाके का रहने वाला है। बस्तर जिले के एक गांव की लड़की से इसकी किसी माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर एक्सचेंज किया था। फिर दोनों फोन में घंटों बाते करते थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली।

दोनों मिलते-जुलते थे

दोनों गांव से बाहर मिलते जुलते रहते थे। वहीं युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया। जिसके बाद उसने अलग-अलग समय में युवती से रेप किया। जब युवती शादी के लिए कहती तो हो मुकर जाता। शादी के लिए और समय मांगता था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई।

इस बात की जानकारी जब उसने अपने प्रेमी को दी तो उसने युवती से बातचीत बंद कर दी। उससे सारे रिश्ते तोड़ दिया।

शादी से मुकरा युवक, युवती ने करवाई FIR

शादी के लिए भी वह मुकर गया। जिसके बाद युवती ने इस बड़ांजी पुलिस थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी युवक विनोद को उसके गांव से ही पकड़ा गया।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम इस मामले का खुलासा किया।

Exit mobile version