
जिस प्रकार मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से बना है, उसी प्रकार 5 तत्वों के आधार पर महुआ चाय के पांच नए फ्लेवर बनाए गए हैं। यह पांच फ्लेवर अर्थ, वाटर, एयर, स्पेस, फायर के नाम से उपलब्ध हैं। इनके हेल्थ बेनिफिट भी हैं। चाय को भारत में भी पसंद किया जा रहा है बस्तर के अलावा हैदराबाद में इसे बनाने की यूनिट शुरू की गई है।डिटॉक्स करती है बॉडी को महुए की चाय
बस्तर फूड्स की संस्थापक रजिया शेख बताती हैं कि दो चम्मच सूखे महुए का फूल, एक कप पानी, थोड़ा अदरक, तुलसी के पत्ते और शहद या गुड़ मिलाकर चाय तैयार की जाती है। यह चाय स्वास्थ्यवर्धक है। यह शरीर में ऊर्जा के साथ ही यह डिटॉक्स प्रभाव भी दिखाती है। थकान और कमजोरी दूर कर पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार है।ठंडे इलाके के लोगों के लिए फायदेमंद
चाय का निर्माण करने वालों की मानें तो यह ठंडे इलाके के लोगों के लिए फायदेमंद है। यही कारण है कि इसे लंदन में इतना पसंद किया गया है। यह चाय शरीर को गर्म करती है। इससे इम्युनिटी भी बूस्ट होता है। बस्तर के महुए में आयुर्वेदिक गुण भी पाए गए हैं। इसी वजह से अब इसे देश-दुनिया में पसंद किया जा रहा है।बस्तर का महुआ काफ़ी गुणवत्तापूर्ण है। वन विभाग भी जंगल मे नेट लगाकर एक्सपोर्ट क्वाॅलिटी का महुआ संग्रहित कर स्थानीय युवाओं को उत्पाद बनाने प्रशिक्षित कर रहा हैँ। इससे बड़ी संख्या मे स्थानीय युवाओं कों रोजगार मिलेगा | इन उत्पादों की देश और विदेशो मे अच्छी मांग हैँ ।