
समारोह में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पानी की टंकी पर स्थित मधुमक्खी के छत्ते से निकली मधुमक्खियां आसपास मंडराती रहीं।
नए स्टेशन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां एसी प्रतीक्षालय और महिलाओं के लिए अलग केबिन बनाई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। डिजिटल बोर्ड के साथ आधुनिक टिकट काउंटर भी बनाया गया है।
वर्तमान में हर 3-4 घंटे में ट्रेनें आ रही हैं। भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना है। कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने गए उपमुख्यमंत्री की वापसी के दौरान उनके काफिले की गाड़ी की जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।