दरअसल, 14 मार्च की दोपहर 3 बजे सभी लोग खाना खाकर स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से घर लौट रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी। वह अंजोरा ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली।
इस दौरान कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऋचा कौशिक को काफी ज्यादा चोट आई। उसे सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।
इलाज के दौरान ही ऋचा का ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई। वहीं कार सवार ऋचा कौशिक के 3 दोस्तों को भी दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हादसे पर जताया दुख
भीषण सड़क हादसे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन स्वीटी कौशिक के घर पहुंचे।
साथ ही नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भी घर पहुंचकर परिजनों से बेटी का हालचाल जाना