भिलाई में कुछ बदमाशों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया

भिलाई में कुछ बदमाशों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचायाChhattisgarh Crimes है। सरकार ने स्वच्छता के जागरूकता के लिए एक दिन पहले ही फ्लैक्स लगाया था, अगले दिन अज्ञात लोग उसे चुराकर ले गए। निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने इस मामले को लेकर सुपेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई हैनिगम आयुक्त ने कहा कि जो भी बदमाश होगा पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि कोसा नाला पाथवे पर नेशनल हाईवे के ऊपर 110 बाई 8 के साइज का स्वच्छ भारत अभियान का एक बड़ा फ्लैक्स लगाया था। सुपेला पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच में जुट गई है।24 घंटे के अंदर चोरी हुआ फ्लैक्स

 

नगर निगम की टीम ने बीते 2 अप्रैल को फ्लैक्स फुट ओवर ब्रिज में लगाया गया था। अगले दिन 3 अप्रैल को देखा कि वहां से फ्लैक्स गायब है। कोई उस फ्लैक्स को वहां से निकालकर ले गया है।

 

इसके बाद आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के आदेश पर सुपेला पुलिस थाना में जोन 1 के सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न कुमार तिवारी ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

 

अन्य संपत्तियों को भी किया जा रहा चोरी

 

आवेदन में पुलिस को यह भी बताया गया है कि निगम शासन की राशि से शहर का सौंदर्यीकरण और उद्यानों का विकास करती है। लेकिन अज्ञात चोर उद्यानों में लगे फैंसिंग वायर, लोहे के ग्रिल, बाउंड्रीवाल, नगर निगम के मोटर पंप में लगे केबल वायर को काट कर चोरी कर ले जाते हैं।

 

इसलिए पुलिस इस पर नजर बनाए और ऐसा कोई पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करे।

Exit mobile version