भूपेश बघेल बोले- भाजपा नेताओं की बातों की गारंटी नहीं : भानुप्रतापपुर में कहा- राहुल गांधी पर लोगों को भरोसा, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भानुप्रतापुर में सभा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा नेताओं की बातों की गारंटी नहीं है। राहुल गांधी की बातों पर लोगों को भरोसा है क्योंकि हमने ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई। राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

इससे पहले भानुप्रतापुर पहुंचने पर राहुल गांधी का गज माला के साथ स्वागत किया गया। थोड़ी देर में वे सभा को संबोधित करेंगे। यहां से फिर कोंडागांव के फरसगांव में 2.30 बजे उनकी आम सभा होगी। राहुल शाम करीब 7 बजे रायपुर लौटेंगे। शनिवार को दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। 10 महीने में उनका ये चौथा दौरा है। भूपेश बघेल सभा को संबोधित कर रहे हैं।

राहुल गांधी के भाषण की प्रमुख बातें

  • हमने जो वायदे किए उसे तत्काल पूरा किया, जिस काम को बीजेपी ने कहा था हम नहीं कर सकेंगे उसे हमने दो घंटें में पूरा कर दिखाया।
  • 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ किया। पांच लाख मजदूरों और किसानों को 7 हजार रुपए हर साल दिए।
  • केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अदानी को लाभ पहुंचाया।
  • हम मनरेगा लाए तो केंद्र ने इसे बेकार बताया।

भूपेश बघेल के भाषण की प्रमुख बातें

  • केंद्र सरकार किसानों को परेशान करने का काम कर रही है।
  • 2014 में डबल इंजन की सरकार ने बोनस देना बंद कर दिया। राज्य से भी बंद करा दिया।
  • प्रधानमंत्री को पत्र लिख बोनस देने की मांग की। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई।
  • भाजपा ने आदिवासियों ने हक छीनने का काम किया।
  • 15 साल में रमन सिंह ने पेसा कानून लागू नहीं किया। रमन ​सिंह ने तो ठगा केंद्र ने भी ठगने का काम किया।
  • भाजपा नेताओं की बातों का कोई गारंटी नहीं। राहुल गांधी की बातों में भरोसे की गारंटी।
  • कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों ने किसानों का कर्ज माफ किया।
  • ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई।
  • महादेव ऐप वालों के साथ इनका सांठगांठ इसलिए ऐप बंद नहीं किया जा रहा।
  • भारत सरकार हिस्सा दे या न दे, लेकिन साढ़े 17 लाख गरीबों का घर बनाएगी कांग्रेस।
  • मोदी जी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बात पर झूठ बोलकर चले गए।
  • यूपी, गुजरात में 1200 क्विंटल में धान खरीदी हो रही लेकिन छत्तीसगढ़ में 2640 में खरीदी हो रही, यही अंतर है।
Exit mobile version