बिलासपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नई स्वास्थ्य योजना शुरू की गई

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नई स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है। कैश इलाज स्कीम 2025 के तहत जिले के 24 चिन्हित अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की राहवीर योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को 25,000 रुपए का सम्मान राशि दी जाएगी। यह योजना मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 165 के तहत 5 मई 2025 से लागू हो चुकी है। मदद करने वालों को 25 हजार का सम्मान मिलेगा।

एसपी ने थाना प्रभारियों को दी योजना की जानकारी

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को योजना की जानकारी दी। यदि किसी दुर्घटना पीड़ित को चिन्हित अस्पतालों के अलावा अन्य अस्पताल में ले जाया जाता है, तो वहां केवल प्राथमिक उपचार होगा। इसके बाद मरीज को तुरंत चिन्हित अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के अनुसार, योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

जानिए इन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

कैशलेस इलाज के लिए बिलासपुर जिले के जिन अस्पतालों को रजिस्टर्ड किया गया है। उनके नाम इस प्रकार हैं -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी, कोटा, बिलासपुर जिला अस्पताल, गजानन स्मृति चिकित्सालय, जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी, खंडूजा आर्थोकेयर बिलासपुर, किम्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर, लालचंदानी हास्पिटल

लाइफ केयर हास्पिटल, न्यू जनता हास्पिटल, संजीवनी हास्पिटल रिसर्च सेंटर, श्रीराम केयर हास्पिटल, श्री शाह न्यूरो हास्पिटल, श्री विजय वंदना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रिसर्च सेंटर, सुखम आरोग्यालय, आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अंकुर ट्रामुला केयर नर्सिंग होम, अरपा मेडिकल हास्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट।

ब्रंटामा रिसर्च सेंटर, केयर एंड केयर मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल, सीएचसी तखतपुर, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बिलासपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा शामिल है

Exit mobile version