
महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे
विधानसभा चुनावों में बंपर विजय के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणापत्र में किए वादों को अमल में लाने प्रतिबद्ध होती दिखाई दे रही है। चुनाव जीतने के बाद महासमुंद विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यह कहा था की अवैध काम करने वाले और अवैध रूप से रहने वाले लोगो पर कार्यवाही की जाएगी।
इसी परिपेक्ष्य में बाबा बुलडोजर की तर्ज पर विधायक कार्यालय के सामने बुलडोजर खड़ा है जो सांकेतिक रूप से यह संदेश दे रहा है की अवैध काम करने वालो सतर्क हो जाओ अब तुम्हारा समय पूरा हो गया है। लोगो के द्वारा इस कार्यवाही को देखकर एक उम्मीद जगी है खासकर महिलाओं में की शहर में और आसपास के गावों में जिस तरह अवैध शराब एवं नशे का कारोबार हो रहा है और जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है उस पर नवनिर्वाचित विधायक लगाम लगाएंगे कांग्रेस शासन में जिस तरह स्थानीय प्रशासन अवैध काम करने वालो के आगे नतमस्तक था उसकी अपेक्षा कानून व्यवस्था में सुधार होगा।