
फर्जी कॉल्स की सूचना पुलिस को दें
राज्य पुलिस के साइबर अधिकारियों किसी भी तरह का लिंक और फोन आने पर उसे जानकारी शेयर नहीं करने कहा है। साथ ही किसी भी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण कराने एवं नंबर बढ़ाने के संबंध में कोई भी कॉल या लिंक मिलने पर जबाव नहीं देने और बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआई डिटेल्स साझा नहीं करने कहा गया है। वहीं इस तरह के फर्जी कॉल्स की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराते हुए निकटतम पुलिस थाने में देने कहा है।अधिकारी बनकर कर रहे ठगी
ठगी करने वाले गिरोह के लोग स्वयं को को शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने और पास कराने का झांसा देते है। साथ ही कम्प्यूटर में डेटा बदलने का झूठा दावा करते हुए फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स मांगकर ठगी कर रहे है। हालांकि राज्य की साइबर पुलिस टीम द्वारा ऐसे ठगों पर निगाह रखे हुए है।