छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण राज्य की अधिकांश तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ का दावा है कि प्रदेशभर में 500 से ज्यादा तहसीलदार और नायब तहसीलदार आंदोलन में शामिल हैं। संघ भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। हालांकि विधायक ने कहा था कि वे खुद गिरफ्तारी देंगे।

 

लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कब गिरफ्तारी देंगे। दूसरी ओर पीड़ित राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपना और विधायक का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। विधायक ने भी जांच में सहयोग करने की बात कही है।

 

मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार धरने पर बैठे रहे। नवा रायपुर के तुता स्थित धरना स्थल पर रायपुर जिले के अधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल रहे। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी। सचिव स्तर पर बातचीत का नहीं निकला समाधान

कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांत अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने कहा कि मंत्री और राजस्व सचिव के साथ हुई बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक तहसीलदारों का आंदोलन जारी रहेगा।

Exit mobile version