रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित ‘मद्रासी बाईट पॉइन्ट’ बिरयानी सेंटर में मुफ्त में खाना ले जाने से रोकने और पैसे मांगने पर दो अज्ञात बदमाशों ने होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के न्यू शांति नगर स्थित ‘मद्रासी बाईट पॉइन्ट’ बिरयानी सेंटर में मुफ्त में खाना ले जाने से रोकने और पैसे मांगने पर दो अज्ञात बदमाशों ने होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अब्दुल कादिर खान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़ित मैनेजर अब्दुल कादिर खान ने पुलिस को बताया कि, 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे दो युवक होटल आए और 5 हाफ चिकन बिरयानी पार्सल करने का ऑर्डर दिया। करीब 11:16 बजे खाना पैक होने के बाद एक युवक पार्सल लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा।

पैसे मांगने पर बीयर की पोतल सिर पर फोड़ा

जब मैनेजर ने पैसों की मांग की, तो दोनों युवक भड़क गए और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने अपने पास रखी बीयर की खाली बोतल से मैनेजर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर फटने से खून बहने लगा।

स्टाफ ने देखी पूरी घटना

घटना के समय होटल कुक राजीव रजक, वेटर वसीम खान और मुसब्बीर खान मौके पर मौजूद थे। कर्मचारियों को आता देख दोनों आरोपी फरार हो गए। शुरुआती इलाज के बाद अब्दुल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version