जगदालपुर शहर के अनुपमा चौक के पास स्थित एक बुक डिपो में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई

Chhattisgarh Crimesजगदालपुर शहर के अनुपमा चौक के पास स्थित एक बुक डिपो में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें तेजी से निकलने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई, जिसके चलते जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई।

दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां, कागज और अन्य स्टेशनरी सामग्री रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछारें शुरू कीं। हालांकि दुकान के अंदर जहां आग लगी थी बुझाने में काफी समय लग रहा था। जिसके बाद JCB की मदद से दुकान का शटर तोड़ा गया। जिसके बाद दमकल कर्मी दुकान के अंदर तक पहुंचे और आग को बुझाए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही ASP सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच की जाएगी।

लाखों रुपए का नुकसान

दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी का सामान रखा होने के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Exit mobile version