बलरामपुर जिले में देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती हाइड्रा वाहन की चपेट में आ गए

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले में देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती हाइड्रा वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना शंकरगढ़ क्षेत्र के चिराई घाट के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एकनार तिर्की अपनी पत्नी तपशिला तिर्की के साथ भरतपुर से अपने निवास ग्राम जमड़ी लौट रहे थे। चिराई घाट के पास देर रात उनकी स्कूटी को एक हाइड्रा वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दंपती सड़क पर गिर गए।

इस हादसे में एकनार तिर्की के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी तपशिला तिर्की घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों, हाइड्रा वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version