
कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में आयुष पांडेय के साथ AICC के नेशनल कन्वीनर प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।
AICC के आदेश के मुताबिक, नियुक्त किए गए नेताओं को संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए यह जिम्मेदारी अहम है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपने डिजिटल नेटवर्क और सोशल मीडिया कैंपेन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
5 राज्यों के लिए कांग्रेस ने तय की टीम
AICC ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया विभाग के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की जिम्मेदारी तय की है।
उत्तर प्रदेश: प्रणव वच्छराजानी और आयुष पांडेय
उत्तराखंड: संदीप गुप्ता और अक्षत सिंह
पंजाब: अमरजीत सिंह और अभय तिवारी
गोवा: विपिन यादव और अभिषेक महानंदा
मणिपुर: सुमित दुबे
छत्तीसगढ़ के बाद अब यूपी में डिजिटल मोर्चा
आयुष पांडेय पहले से कांग्रेस के सोशल मीडिया संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की चुनावी डिजिटल रणनीति में भूमिका मिलने से पार्टी में उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
यूपी में सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने, चुनावी कैंपेन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ाने और संगठन की ऑनलाइन गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी आयुष पांडेय संभालेंगे।