
इसी दौरान वह सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने सिविल थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
लालपुर फलमंडी के पास बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, लालपुर फलमंडी के आसपास बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी बात से युवक नाराज था। वह मौके पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद BJP पार्षदों की शिकायत
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध या शिकायत करना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कर रही वीडियो की जांच
भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और उसमें दिख रहा युवक कौन है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।