छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ग्रामीणों ने डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की पिटाई मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ग्रामीणों ने डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की पिटाई मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने कहा कि, अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शुक्रवार 19 जून की रात प्रतापपुर-सेमरसोत रोड पर खड़े ट्रक से एक बाइक पर सवार 4 युवक टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर प्रतापपुर से डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पहले हादसे में दो घायलों को टीम ने प्रतापपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। जब टीम दोबारा पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

बेहोश होते तक पीटा, 3 लोगों की हुई थी मौत

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, गाड़ियों की चेकिंग और ट्रक को रोकने के कारण यह हादसा हुआ। इसी बात को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने आरक्षक नीतेश टोप्पो और ड्राइवर चंद्रमल यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरक्षक के ऊपर बैठकर और ड्राइवर को लात-मुक्कों और चप्पल से इतना पीटा की वे बेहोश हो गए थे।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की है।

डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों केस में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी मुकेश पैकरा (23), करमसाय पैकरा (21), अभय पैकरा (20), नरेश पैकरा (27), पारसनाथ पैकरा (32), शिवसागर पैकरा (30), प्रकाश पैकरा (19) और रामकेवल पैकरा (26) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को मुख्य सड़क से जूलूस निकलवाया और कहलवाया कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। प्रतापपुर एसडीओपी अनूप एक्का ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बैकोना चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से शादी समारोह में शामिल होने खजूरी गांव जा रहे थे। ग्राम पंचायत रामपुर के मेन रोड से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे हादसे के बाद खड़े मक्का लोड ट्रक से उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और 3 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अरमान पैकरा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना से नाराज और गुस्साए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। डायल 112 कर्मियों पर वाहन चेकिंग करने के शक पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था।

Exit mobile version