जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में हेडमास्टर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। टीचरों ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वीडियो बनाओ और जहां भेजना है भेज दो। जहां शिकायत करना है, कर लो। मैं भी जाऊंगा BEO, DEO और कलेक्टर तक जाऊंगा जो करना हो कर लो। ये मेरी गलती नहीं है।

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए DEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

नशे में महिला टीचर से मिसबिहेव किया

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का महिला टीचर से विवाद है। आरोप है कि बच्चों के सामने हेडमास्टर ने टीचर का अपमान किया। वायरल वीडियो में नशे की हालत में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती है।

इसकी जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियों को मिली तो वे स्कूल पहुंचे। उन्होंने हेडमास्टर को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उनकी हरकतों कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

DEO ने किया निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी हुई कि हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कवर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पामगढ़ BEO कार्यालय में अटैच किया गया है।

Exit mobile version