
कलेक्टर ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत शिविरों में राशन सामग्री के साथ दवाइयों और कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।राहत शिविर में पहुंचे नागरिकों से कलेक्टर ने घर और सामान के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
भोजन की गुणवत्ता भी जांची, महादेव घाट पहुंचे
कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ समेत अधिकारियों ने राहत शिविर में वितरित किए जा रहे भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। इसके बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।