
कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। पार्टी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया, खासकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने योग्य मतदाताओं को मताधिकार से वंचित न करने की मांग की।
राजेश तिवारी बोले- SIR से नाम हटाकर BJP को फायदा पहुंचाने की कोशिश
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाकर BJP को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में करीब 25 लाख, कांकेर में हजारों और पश्चिम बंगाल में करीब 66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
कांग्रेस ने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बसंत यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।