
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है। घटनास्थल की शुरुआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पता लगाया जा रहा है कि युवक रात में वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं।
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, फोरेंसिक जांच, CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।