छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर ‘वोट चोरी’ के आरोप पर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुए। कुछ कार्यकर्ताओं ने माथे पर कफन भी बांधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘वोट चोरी’ की है। पार्टी ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपनी कठपुतली बनाने का भी आरोप लगाया।

ज्ञानेश कुमार को हटाने, गिरफ्तार करने की मांग

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर करोड़ों मतदाताओं के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, गिरफ्तार करने की मांग की।

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

कांग्रेस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इससे बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।

Exit mobile version