
एक छात्रा ने बताया कि जेपी राणा ने आधी रात कई छात्राओं को वॉट्सऐप पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर पैसे देकर पास बुलाने की बात लिखी। छात्रा ने कहा, ‘ज्योति प्रभात राणा सर ने मुझे अश्लील मैसेज भेजे। लिखा- ‘पैसे दूंगा तो क्या मेरे पास आओगी?’ आधी रात उन्होंने गंदी बातें कीं। लड़कियों को पैसे से तोल रहे हैं।’
छात्रा के मुताबिक, प्रोफेसर ने एक मैसेज में लिखा- ‘50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ।’ विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने खुद इस्तीफा दे दिया। विरोध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मेन गेट पर धरना दिया और प्रिंसिपल पर मामला दबाने का आरोप लगाया।
छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत छात्राओं को वॉट्सऐप कॉल और मैसेज करने से हुई। छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दी है और वॉट्सऐप पर आए कॉल और मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं।
छात्रा ने यह भी बताया कि कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।