छत्तीसगढ़ में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। आज (30 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहने की संभावना

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। आज (30 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक भी ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश कम होने से कुछ इलाकों में दिन के समय धूप और उमस का असर बना रह सकता है। वहीं, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम सिस्टम का असर नहीं है।

पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34°C दर्ज किया गया। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सबसे कम तापमान 19°C रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम

राजधानी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। बारिश के आसार फिलहाल कम हैं। दिन का तापमान करीब 33°C और रात का तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।

बीते दिन रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया था। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34°C रिकॉर्ड हुआ।

Exit mobile version