
मामला करीब दो महीने पुराना, जांच के निर्देश एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोहकापाल में नरबलि से जुड़ा मामला करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ग्रामीणों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।