
घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि घटना 27 सितंबर की रात की है। 22 साल की युवती गरबा सीखने के लिए कुंदन पैलेस जाने निकली थी। इसी दौरान वह नीले रंग के ई-रिक्शा (CG 10 BU 9563) में सवार हुई। युवती ने ड्राइवर से उसे कुंदन पैलेस छोड़ने के लिए कहा था।
युवती ने पुलिस को बताया कि रास्ते में चालक उसे बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाए रहा। इसके बाद कुंदन पैलेस ले जाने के बजाय व्यापार विहार स्थित एफसीआई गोदाम चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-3 की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। वहां ड्राइवर ने युवती को डराया-धमकाया, फिर उसका मुंह दबाकर रेप किया।
घेराबंदी कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़ित युवती ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सरकंडा क्षेत्र के रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई निवासी करन दरभे (23) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।