
मुखबिर की सूचना पर बालोद थाना पुलिस ने 29 सितंबर को सिवनी के अटल विहार कॉलोनी स्थित EWS/92 क्वार्टर में छापा मारकर तलाशी ली। मौके से नीचे पारा सिवनी निवासी टेकचंद साहू (24) और स्कूल पारा सिवनी निवासी गौतेश कुमार साहू (26) को गिरफ्तार किया गया।
जब्त गांजे की कीमत करीब 69,300 रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालोद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
झलमला में बाइक से ले जा रहे थे 32 पौवा शराब, दो गिरफ्तार
बालोद पुलिस ने 28 सितंबर को ग्राम झलमला के पास अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर CG 24 M 1736 नंबर की बाइक को पकड़ा।
बोरी से 5.760 बल्क लीटर शराब बरामद
तलाशी के दौरान बाइक पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 32 पौवा यूनिक देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। कुल 5.760 बल्क लीटर शराब की कीमत 2,560 रुपए बताई गई है।
शराब परिवहन में इस्तेमाल हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।
आबकारी एक्ट में केस दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे
पुलिस ने मामले में लाटाबोड़ निवासी विनोद कुमार साहू (28) और प्रमोद कुमार टांडिया (43) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।