
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से आए लाल-मैरून रंग के माजदा वाहन में बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड है। इसे स्टार ढाबा के पास छिपाकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां टाटा माजदा 6 चक्का वाहन खड़ा मिला।
वाहन की जांच करने पर डाला में अलग-अलग प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत करीब 14 टन स्क्रैप मिला।
पुलिस टीम को देखकर चालक छिपने और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भूषण कुमार साह (37), निवासी वार्ड नंबर 9, ब्रजराजनगर, जिला झारसुगुड़ा, ओडिशा बताया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्क्रैप रेंगाली कैंप, जिला बरगढ़, ओडिशा स्थित कबाड़ी दुकान से लेकर आया था। इसे पूंजीपथरा के किसी प्लांट में खपाने के लिए लाया गया था।
11.98 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने वाहन में लोड करीब 14 टन स्क्रैप, जिसकी कीमत 3.98 लाख रुपए है, और परिवहन में इस्तेमाल टाटा माजदा वाहन, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है, जब्त किया। दोनों की कुल कीमत 11.98 लाख रुपए है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNS और 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध कबाड़ कारोबार पर निगरानी जारी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध कबाड़ के परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।