अजय चंद्राकर बोले- पैसा कहां से आ रहा है,उसकी जांच हो
अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग की शिकायतों के बारे में पढ़ा है। उन्होंने सदस्यता शुल्क को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता पैसा दे रहे हैं, वह पैसा कहां से आ रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी भी सामने आ रही है। चंद्राकर ने कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे का फॉर्म रद्द हो गया।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता शुल्क को लेकर CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए चंद्राकर के बयान को उनकी राजनीतिक कुंठा बताया है।
अजय चंद्राकर बोले- पैसा कहां से आ रहा है,उसकी जांच हो
अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग की शिकायतों के बारे में पढ़ा है। उन्होंने सदस्यता शुल्क को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता पैसा दे रहे हैं, वह पैसा कहां से आ रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी भी सामने आ रही है। चंद्राकर ने कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे का फॉर्म रद्द हो गया।
विकास उपाध्याय बोले- इतनी चिंता है तो राम मंदिर मामले में भी CBI जांच मांगें
अजय चंद्राकर के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चंद्राकर कुंठित मानसिकता से बयानबाजी कर रहे हैं।
विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर अजय चंद्राकर को यूथ कांग्रेस चुनाव की इतनी ही चिंता है और वे CBI जांच की मांग कर रहे हैं, तो अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले में भी CBI जांच की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में SIT जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।
बोले- अपनी राजनीतिक उपयोगिता साबित करना चाहते हैं
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि अजय चंद्राकर ऐसे बयान देकर शायद अपने ही संगठन में अपनी राजनीतिक उपयोगिता साबित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि चंद्राकर को मंत्री पद मिलने वाला नहीं है, इसलिए वे इस तरह के बयान देकर अपनी कुंठा निकाल रहे हैं।
यूथ कांग्रेस चुनाव में लगे फर्जी वोटिंग और हैकिंग के आरोप
यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर फर्जी वोटिंग और हैकिंग के आरोप सामने आए थे। चुनाव प्रक्रिया में OTP के जरिए कथित फर्जी वोटिंग और सदस्यता को लेकर नेताओं ने सवाल उठाए थे। इसी विवाद के बीच अब अजय चंद्राकर ने CBI जांच की मांग की है।