
जानकारी के अनुसार, काम पर लोगों की भर्ती और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गांव के कुछ युवकों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर सुपरवाइजर सचिन चौसरिया पर हमला कर दिया।
5 आरोपियों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देव कुमार, हिमांशु कुमार, पुष्पेंद्र, नवरत्न समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया।
गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गांव में पुलिस बल तैनात
थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।