बिलासपुर के रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार चला रहे व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया था, जिससे उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हादसे की वजह चालक को अचानक चक्कर आना बताया जा रहा है।

Exit mobile version