
जानकारी के मुताबिक, PV-109 निवासी अभिजीत विश्वास का शव सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद किया गया। वहीं, साहिल बर्मन की तलाश अभी जारी है। SDRF की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
घटना के बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक नदी में करीब 3 किलोमीटर के दायरे में दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था।
रात में पहुंची SDRF, सुबह फिर शुरू हुआ अभियान
कांकेर से SDRF की टीम देर रात पखांजूर पहुंची। सुबह होते ही टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अभिजीत विश्वास का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल साहिल बर्मन की तलाश की जा रही है।